BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभड़ोल-पूर्व विधायक एवं कांगेस नेता ठाकुर सुरेन्द्र पाल ने वीरवार को चैत्र मास के दूसरे नवरात्रि में प्रसिद्ध संतानदात्री मां सिमसा का दौरा कर मां का आशीर्वाद लिया,


 लडभड़ोल-पूर्व विधायक एवं कांगेस नेता ठाकुर सुरेन्द्र पाल ने वीरवार को चैत्र मास के दूसरे नवरात्रि में प्रसिद्ध संतानदात्री मां सिमसा का दौरा कर मां का आशीर्वाद लिया,तथा स्थानीय लोगों से भेंट की शारदा माता मंदिर कमेटी के सदस्यो व सिमस के लोगों ने उनका स्वागत किया। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता ठाकुर सुरेन्द्र पाल ने कहा कि संतान प्राप्ति के लिए मां के दरबार में हिमाचल प्रदेश के अलावा पूरे भारत से श्रद्धालु आते हैं।उन्होंने कहा कि महिलाएं संतान की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करती है,और उन्हें संतान प्राप्त होती है । उन्होने ये भी कहा कि लोगों की इस मंदिर में अपार श्रद्धा है,और जो श्रद्धालु सच्चे मन से माता के दरबार में अपनी मुराद लेकर आता है वह अपनी झोलियां भर के जाता है।उन्होंने कहा कि मंदिर में श्रद्धालु आ रहे हैं और माता के दर्शन करके जा रहे हैं।उन्होंने मंदिर कमेटी और अध्यक्ष द्वारा मंदिर में की गई इंतजाम के लिए तारीफ की।इस अवसर पर सिमस माता मंदिर कमेटी अध्यक्ष विनोद कुमार पुजारी राजकुमार,ओम प्रकाश शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


 

Comments