BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभड़ोल तहसील क्षेत्र की गांव घटोड में एक मंजिला रिहायशी मकान में आग लगने का मामला सामने आया है!




लडभड़ोल तहसील क्षेत्र की गांव घटोड में एक मंजिला रिहायशी मकान में आग लगने का मामला सामने आया है!प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव घटोड में शनिवार को सुबह 9 बजे शशि कुमार पत्नी मनोहर लाल के रिहायशी मकान में अचानक आग लगने से कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया है। पीड़ित की पत्नी अंजू देवी ने बताया कि जब वह घर के बाहर सुबह बैठे हुए थे तो कमरे से अचानक आग की लपटें उठने लगी।जिसके बाद उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था।जिसके बाद उन्होंने स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान संजय चौहान और स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी और जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से इस आग पर काबू पाया गया।उन्होंने बताया कि कमरे में कुछ नगदी कपड़े फ्रिज एलसीडी आदि जलकर राख हो गए हैं।मौके पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान संजय चौहान और लडभड़ोल नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार और क्षेत्रीय कानूनगो बुधी सिंह ने मौके का जायजा लेकर आगजनी प्रभावित परिवार से बात की।इस बारे में नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार से बात की गई है और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इससे पीड़ित परिवार को एक से डेढ़ लाख रुपए का नुकसान होने का अंदाजा लगाया गया है। उन्होंने बताया कि आंकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।





Comments