BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभड़ोल:महिला एवं बाल विकास विभाग खंड चौंतड़ा के अंतर्गत पर्यवेक्षक वृत लडभड़ोल के सौजन्य से वीरवार को पंचायत स्तरीय "वो दिन" योजना के तहत दलेड पंचायत के गांव दलेड मे एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 


 लडभड़ोल:महिला एवं बाल विकास विभाग खंड चौंतड़ा के अंतर्गत पर्यवेक्षक वृत लडभड़ोल के सौजन्य से वीरवार को पंचायत स्तरीय "वो दिन" योजना के तहत दलेड पंचायत के गांव दलेड मे एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  जागरूकता शिविर की अध्यक्षता ग्राम पंचायत दलेड के प्रधान संजीव कुमार द्वारा की गई।इस मौके पर प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि इस तरह के जागरूकता शिविरों के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं व किशोरियों को स्वास्थ्य और पोषाहार के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है,इस तरह के शिविरों का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में होना जरूरी है इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग का धन्यवाद किया।शिविर में 150 से अधिक महिलाओं और स्थानीय राजकीय माध्यमिक पाठशाला दलेड की किशोरियों (छात्राओं) ने भाग लिया।विभाग के वृत्त लडभड़ोल के पर्यवेक्षक चूड़ामणि ने महिलाओं और 10 से 16 वर्ष की किशोरियों को मासिक धर्म और स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।मासिक धर्म के दौरान खाने-पीने और स्वच्छता तथा मानसिक तनाव से कैसे निपटा जाए इस बारे में भी उन्होंने जानकारी प्रदान की साथ में एनीमिया से होने वाले दुष्प्रभाव और शरीर में पड़ने वाले प्रभाव भी बात की गई।इस अवसर पर पंचायत दलेड के प्रधान संजीव कुमार पाठशाला के मुख्याध्यापक सुभाष रांगडा आंगनवाड़ी केंद्र बीरू-बलोटु,दलेड,बगला की कार्यकर्ता रानी देवी,शीला देवी,सरला देवी स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिक्षक,स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा वर्कर ने भी शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान की।

 

Comments