BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभडोल में 36 साल अपनी सेवाएं देने के बाद वन विभाग से वन कर्मी के पद से सेवानिवृत्त हुए राजेश्वर सिंह


 लडभडोल में 36 साल अपनी सेवाएं देने के बाद वन विभाग से वन कर्मी के पद से सेवानिवृत्त हुए राजेश्वर सिंह 
वन विभाग लडभड़ोल में वन कर्मी के पद में 36 साल अपनी सेवाएं देने के बाद मंगलवार को राजेश्वर सिंह सेवानिवृत्त हो गए। वन विभाग लडभड़ोल के कार्यालय में अपनी आखरी दिन की हाजिरी लगाते हुए उन्होंने स्टाफ तथा अन्य लोगों को नम आंखों से अलविदा कहा। वहीं वन विभाग के वन पर्यवेक्षक अधिकारी शिवम रतन की अध्यक्षता में उनकी सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम आयोजित किया गया।वन कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों ने कार्यालय पहुंचने पर राजेश्वर सिंह का हार पहानकर जोरदार स्वागत किया और वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा उन्हें एक तोहफा भी दिया गया। वहीं वन विभाग लडभड़ोल के वन पर्यवेक्षक अधिकारी शिवम रतन ने कहा कि राजेश्वर सिंह ने वन विभाग लडभडोल में लगभग 36 साल अपनी सेवाएं दी और इस कार्यकाल के दौरान उनका विभाग के प्रति व्यवहार बहुत अच्छा रहा।

Comments