BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

जोगिन्दर नगर में 17 फरवरी को ड्राइविंग टेस्ट व 16 फरवरी को होगी वाहनों की पासिंग-एसडीएम


 जोगिन्दर नगर, 10 फरवरी -* जोगिन्दर नगर में आगामी 17 फरवरी को ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा जबकि 16 फरवरी को वाहनों की पासिंग होगी। ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाना अनिवार्य होगा।
इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वालों को ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करवानी होगी। ऑनलाइन स्लॉट प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट http://www.parivahan.gov.in/parivahan पर जाना होगा। 17 फरवरी को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 13 फरवरी को प्रातः 10 बजे से ऑनलाइन स्लॉट करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त 16 फरवरी को वाहनों की पासिंग होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी ड्राइविंग टेस्ट देने या पासिंग के लिए निर्धारित स्थान में अपनी फाइल की सभी औपचारिकतायें पूर्ण करके साथ में लाएं l

Comments