BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लडभड़ोल की 11वीं कक्षा की छात्रा ईशा राणा ने स्टेट क्वालीफाईंग का फर्स्ट राउंड पास करके स्कूल में अपने परिजनों सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है


लडभड़ोल  :-  स्पोर्ट्स अथॉरिटी एंड इंडिया फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत कुछ दिन पहले ऑनलाइन हुई प्रतियोगिता में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल की 11वीं कक्षा की छात्रा ईशा राणा ने स्टेट क्वालीफाईंग का फर्स्ट राउंड पास करके स्कूल में अपने परिजनों सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है अब इस छात्रा का चयन  सैकिंड राउंड के लिए हो गया है।  छात्रा ईशा राणा ने इस उपलब्धि का श्रेय इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल के शिक्षक वर्ग  सहित अपने परिजनों और अपनी मेहनत लगन और कड़े परिश्रम को दिया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ठाकुर डीपीई राजेश कुमार सहित स्कूल के समस्त स्टाफ ने ईशा राणा और परिजनों को बधाई दी है।






Comments