BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभड़ोल तहसील के चुल्ला गांव के अविनाश ठाकुर सेना में बने लेफ्टिनेंट

 

लडभड़ोल तहसील के तुलाह पंचायत के चुल्ला गांव के अविनाश ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं

अविनाश ठाकुर पिछले 16 सालों से भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत थे।
उन्होंने भारतीय सेना में परमानेंट कमिशन का टेस्ट पास करके ये पद हासिल किया। वो अभी पालमपुर हिमाचल प्रदेश में कार्यरत हैं...

अविनाश ठाकुर के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनते ही इलाके में खुशी की लहर है।

Ladbharolnews की तरफ से अविनाश ठाकुर और उनके परिवार को बहुत बहुत शुभकामनाएं।


Comments