BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

लडभड़ोल महाविद्यालय के एन. एस. एस. के स्वयंसेवियों ने किया पौधारोपण


 राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन की गतिविधियों के दौरान कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों ने प्रोजेक्ट कार्य के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण संपन्न किया। इसके अलावा कौशल विकास के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा तैयार किए गए आंवला जैम पैक किया गया। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कौशल विकास के अंतर्गत विद्यार्थी स्थानीय संसाधनों का इस्तेमाल करके अपने लिए तथा व्यापारिक उद्देश्य से पौष्टिक चीजों का निर्माण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त स्थानीय पुलिस चौकी से अधिकारियों ने रोड सेफ्टी विषय पर स्वयंसेवियों को संबोधित व जागरूक किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों ने समूहगान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस मौके पर एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजीव कुमार ने महाविद्यालय से समस्त स्टाफ सदस्यों का उनके लगातार सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Comments