BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

शादी समारोह से वापस लौट रही बारितयो की बस में सोमवार को तहसील मुख्यालय लडभड़ोल से करीब 10 किलोमीटर दूर गोलवां के समीप एक बजंत्री की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई।


लडभड़ोल:-  पंजालग कथैण शादी समारोह से वापस लौट रही बारितयो की बस में सोमवार को तहसील मुख्यालय लडभड़ोल से करीब 10 किलोमीटर दूर गोलवां के समीप एक बजंत्री की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई।मिली जानकारी के अनुसार बजंत्री गिजु राम 72 वर्षीय कथोण निवासी और गरीब परिवार से संबंध रखता था।सहयोगी बारातियों द्वारा बजंत्री को सिविल अस्पताल लडभड़ोल में लाया गया।जहां पर तैनात डॉ शिवम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।डॉक्टर शिवम ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव पंजालग से बीते रविवार को बारात कुल्लू के लिए गई हुई थी,और सोमवार को वापस लौट रही बारात की बस में है यह अनहोनी और दुखद घटना पेश आई।बजंत्री गरीब परिवार से संबंध रखता था और विवाह शादियों में बतौर बजंत्री का कार्य करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था।

Comments