BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभड़ोल क्षेत्र की 19 ग्राम पंचायतों के विधानसभा के चुनाव शांतिपूर्वक हुए संपन्न

 

लडभड़ोल(मिन्टूं शर्मा): जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र की तहसील लडभड़ोल क्षेत्र की 19 ग्राम पंचायतों के तहत आने वाले 34 पोलिंग बूथों पर शनिवार को विधानसभा के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए मतदाताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर अपने मत का प्रयोग किया तहसील मुख्यालय के स्थानीय पोलिंग बूथ लडभड़ोल जोकि अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ है सहित क्षेत्र के सभी बूथों पर मतदाताओं ने शांतिपूर्वक मतदान किया।

प्रशासन की ओर से स्थानीय तहसीलदार मेघना गोस्वामी व नायब तहसीलदार महेन्द्र सिंह ने जहां क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर जायजा लिया, वही स्थानीय अति संवेदनशील पोलिंग बूथ पर कार्यालय कानूनगो बुद्धि सिंह चांगरा द्वारा बार-बार निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इस अति संवेदनशील पोलिंग बूथ पर जहां कई नए मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया नहीं कई बुजुर्गों ने भी मतदान कर अपनी भागीदारी निभाई। उधर क्षेत्र में हुए शांतिपूर्वक मतदान के लिए तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने सभी मतदाताओं सहित मतदान केंद्रों में तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों का धन्यवाद किया।

 लडभड़ोल पोलिंग बूथ में पुल 1062 में से 699 वोट पोल हुए जिनमें से 330 पुरुष और 369 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया

Comments