BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

भरडौण गांव की 105 वर्षीय चिंतु देवी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान जोगिन्दर नगर में 80 वर्ष आयु से अधिक बुजुर्ग तथा दिव्यांग 969 मतदाता पोस्टल बैलेट से कर रहे मतदान


 जोगिन्दर नगर, 04 नवम्बर-12 नवम्बर को निर्धारित हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत 31 जोगिन्दर नगर विधानसभा चुनाव क्षेत्र से संबंधित 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट के तहत घर-घर जाकर मतदान करवाया जा रहा है। पोस्टल बैलेट मतदान के लिए 12 मोबाइल टीमों को तैनात किया गया है जो पात्र मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर मतदान करवा रही है। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत आज जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 12 भरडौण गांव की 105 वर्षीय चिंतु देवी ने भी पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
इस बात की पुष्टि करते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पोस्टल बैलेट मतदान की प्रक्रिया जारी है जिसे आगामी दो दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। पोस्टल बैलेट मतदान के तहत पूरे विधानसभा क्षेत्र में 969 पात्र बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं तथा अब तक 709 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत आज पोलिंग बूथ नम्बर 12 भरडौण में 105 वर्षीय चिंतु देवी ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
उन्होने सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित शेड्यूल के अंतर्गत अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का आह्वान किया है। इस बार निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाताओं के साथ-साथ दिव्यांगजनों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध करवाई है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 969 जिनमें 80 वर्ष से अधिक उम्र के 892 तथा 77 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं ने फार्म 12 डी भरकर मतदान की इच्छा जाहिर की है। पोस्टल बैलेट मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए कुल 12 मोबाइल मतदान दलों का गठन किया गया है जो घर-घर पहुंचकर इस मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करवा रहे हैं। उन्होने बताया कि अब तक गत तीन दिनों में 709 पात्र मतदाता अपना मत पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाल चुके हैं।

Comments