BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

माँ मंगरोली का मेला मार्गशीर्ष सक्रांति 1 प्रविष्ठे 16 नवम्बर 2022 से 18 नवम्बर 2022 तक होने जा रहा है सभी माता के भक्तो से मंदिर कमेटी करबद्ध निवेदन करती है कि मेले में आ कर मेले की शोभा बढ़ाये तथा माँ का आशीर्वाद प्राप्त करे ।


 माँ मंगरोली का मेला मार्गशीर्ष सक्रांति 1 प्रविष्ठे 16 नवम्बर 2022 से 18 नवम्बर 2022 तक होने जा रहा है सभी माता के भक्तो से मंदिर कमेटी करबद्ध निवेदन करती है कि मेले में आ कर मेले की शोभा बढ़ाये तथा माँ का आशीर्वाद प्राप्त करे ।
माता मंगरोली का भव्य मंदिर हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी तहसील लड़-भड़ोल की आहजू बसाही सड़क से 100 मीटर ऊपर मंगरोली धार पर स्थित है यह आहजू से 6km की दूरी पर है इस मंदिर की स्थापना 326ई0पू0 एक यूनानी राजा शिकन्दर ने हवन यज्ञ करके एक गुफा में की गयी थी ।प्राचीन समय से यहाँ एक छोटा सा मंदिर हुआ करता था आवागमन के साधनों का आभाव होने के कारण मंदिर का उथान नही हो सका था लेकिन माता मंगरोली एक आस्था का केंद्र रही यह गऊओं की कुलदेवी ,दुधदात्री एवं सन्तान दात्री नवदुर्गा के रूप से जानी जाती है दूर दूर से श्रद्धालु लोग आपनी मनोकामना/सुखना पूरी करने हेतु बैंड बाजो से जातर लेकर आते है ।
बर्ष 2010 में यहाँ के स्थानीय निवासियों द्वारा मंदिर कमेटी का गठन किया गया और मंदिर के उथान हेतू अग्रसर हुए और माता के अनेकों भक्तो के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।
मंदिर कमेटी स्थानीय विधायक श्री प्रकाश राणा जी,हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री रहे श्री ठाकुर गुलाब सिंह जी व सांसद रहे स्व श्री राम स्वरूप जी एवं समाज सेवी संजीव भंडारी सभी दानवीर/दानी सज्जनो का तहे दिल से धन्यवाद करती है कि उन्होंने इस मंदिर निर्माण में अपना अथाह सहयोग दिया ।
वर्तमान समय में माता मंगरोली मंदिर कमेटी, माता मंगरोली महिला कमेटी एवं मंगरोली माता जन सेवा मंच उपरी धार यहां पर मंदिर में अपनी सेवाएं दे रहे है
कमेटी द्वारा मंदिर में पंडित विवेक शर्मा को मासिक वेतन पर सितम्बर2019से माता का सेवादार नियुक्त किया गया है पंडित जी का निवास मंदिर में ही है ।
आप सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि मेले में पधार कर मेले का आनंद ले और माता रानी  के दर्शन कर माँ  मंगरोली का आशीर्वाद प्राप्त करे।

Comments