BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

स्वीप के तहत आईटीआई में रंगोली, बीएड कॉलेज में भाषण व नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम, पहले तीन प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत


 जोगिन्दर नगर, 31 अक्तूबर: मतदाता जागरूकता को लेकर सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत आईटीआई जोगिन्दर नगर स्थित डोहग में रंगोली तथा बीएड कॉलेज जोगिन्दर नगर स्थित जिम्मजिमा में भाषण व नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 12 नवम्बर को होने जा रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत इन गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से जहां मतदाताओं को मतदान के महत्व बारे जागरूक किया गया तो वहीं मतदान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने का भी आह्वान किया गया।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई जोगिन्दर नगर स्थित डोहग में आयोजित स्वीप कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की प्रधानाचार्य नवीन कुमारी ने की जबकि बीएड कॉलेज में आयोजित स्वीप जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रबंध निदेशक आरएम चौहान ने की। इस बीच आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने खूबसूरत रंगोली बनाकर मतदान के महत्व बारे मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिया। इसी तरह बीएड कॉलेज के प्रशिक्षु अध्यापकों ने भी नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी से मतदान करने का आह्वान किया।सभी विजेताओं को रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर पुरस्कृत करेंगे।
रंगोली में माला, नारा लेखन में मधु तथा भाषण में मोहिनी रही प्रथम
स्वीप कार्यक्रम के तहत आईटीआई जोगिन्दर नगर में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिकल ट्रेड की माला पहले, बेसिक कॉस्मेटिक ट्रेड की शिवानी तथा कोपा ट्रेड की प्रिया दूसरे तथा एंब्रॉयडरी ट्रेड की हीना तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह बीएड कॉलेज में आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में मधु ने पहला, अक्षय कुमार व नैंसी ठाकुर ने दूसरा तथा आकाश ठाकुर व आंचल ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी संस्थान की मोहिनी ने प्रथम, विमल ने द्वितीय तथा अल्पना भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर आईटीआई की प्रधानाचार्य नवीन कुमारी, प्रबंधक बीएड कॉलेज आरएम चौहान, एपीआरओ राजेश जसवाल, संस्थानों के अध्यापक बंदना कुमारी, पूजा, प्रियंका, डिम्पल, संजीव, सुनीता वर्मा, प्रियंका, मूलराज, महेश, लव कुमार व वंदना मौजूद रहे।







Comments