BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊटपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ आगाज

 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊटपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्कूल प्रधानाचार्य शशि कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया।शिविर का शुभारंभ ऊटपुर पंचायत के समाजसेवी भूमि सिंह द्वारा किया गया स्कूल पहुंचने पर मुख्यअतिथि भूमि सिंह का स्कूल प्रधानाचार्य शशि कुमार शर्मा एनएसएस प्रभारी सुनील कुमार सह प्रभारी किरणा देवी सहित पूरे स्कूल स्टाफ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर भूमि सिंह ने एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं को समाज सेवा के कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।वही एनएसएस प्रभारी सुनील कुमार  ने संयुक्त रूप से बताया कि इस सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न समाज सेवा के कार्य को अंजाम दिया जाएगा और एनएसएस द्वारा गोद लिए गए गांव ऊटपुर के रास्तों जल स्त्रोतों की साफ सफाई की जाएगी।


 

Comments