BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड भडोल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भ्राडपट में संपन्न हुई छात्रों की अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिताओं में

 

हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड भडोल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराडपटृ में संपन्न हुई छात्रों की अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन और वालीवाल स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय की छात्र अर्णव, रुद्रा शर्मा , लक्षय, शौर्या, समर्थ, आदित्या, मृगांक, कार्तिक, सक्षम, निकशय, रुद्रा, विकास, आदित्य , और सचिन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बैडमिंटन और वालीबाल में लड भडोल जोन में  प्रथम स्थान हासिल किया उन्होंने विद्यालय के कोच श्री प्यार चंद राणा,  करतार जग्गी, ज्ञान  चंद और सभी बच्चों को बधाई व मुबारकबाद दी है  वही विद्यालय की अन्य छात्रों खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया विद्यालय पहुंचने पर छात्रों का भव्य स्वागत किया गया और इस उपलक्ष में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अंचल शर्मा कतार जग्गी राजीव गौरव राजकुमार सचिन निशा मीना प्रेमलता ममता ठाकुर रेखा राजकुमारी रवीना अहिल्या गीता आशा राठौर काजल पूनम अरुणा ममता शर्मा शबनम शिल्पा सुनंदा प्रवीण आदि उपस्थित रहे


Comments