BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

बधाई हो बी.पी.एस के बच्चों ने प्रदेश में पाया 10वां,11वां 14वां व 15वां स्थान


 बी.पी.एस के बच्चों ने प्रदेश में पाया 10वां,11वां 14वां
व 15वां स्थान

जोगिंदर नगर 29 जून: दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के बच्चों ने दसवीं की परीक्षा में बोर्ड मैरिट में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। बता दें कि स्कूल की तरनप्रीत कौर 684 अंक लेकर प्रदेश में दसवें व स्कूल में पहले स्थान पर रही वहीं शिवम पराशर 683 अंक लेकर प्रदेश में 11वें व स्कूल में दूसरे व प्रतीक राणा 680 अंक लेकर प्रदेश में 14वें व स्कूल में तीसरे स्थान पर तथा मन्नत 679 अंक लेकर प्रदेश में 15वें व स्कूल में चौथे स्थान पर रही हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य ओ.पी ठाकुर ने बताया कि स्कूल के एक साथ आठ बच्चों तरनप्रीत कौर , शिवम पराशर , प्रतीक, मन्नत, वर्षा रानी, रिदम, केशव मरवाह व अरनव ठाकुर ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक लिए हैं। बुधवार को तरनप्रीत कौर को स्कूल चेयर मैन ओम मरवाह, जनरल सैके्रटरी विजय जम्वाल, प्रधानाचार्य ओ.पी.ठाकुर, अधीक्षक रमेश पठानिया, उप प्रधानाचार्य लता राणा व अध्यापकों ने हार पहनाकर्र मुंह मीठा करवाकर 10,000 रूपए की नगद ईनाम राशि देकर पुरस्कृत किया। चेयर मैन ओम मरवाह, जनरल सैके्रटरी विजय जम्वाल, प्रधानाचार्य ओ.पी.ठाकुर ने सभी बच्चों, अध्यापकों  व अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है।

Comments