BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Breaking: लडभड़ोल में लगातार दूसरे दिन चोरी की कोशिश नाकाम पूर्व प्रधान, सुधीर शर्मा के घर हुई वारदात


लडभड़ोल :-  लडभडोल में चोरों के होंसले बुलंद होते जा रहे हैं।क्षेत्र में बढ रही चोरियों की वरदातो से जहाँ लोग सहमें हुए हैं।वहीं चोर बेधडक चोरी की वरदातो को अंजाम देने में लगे हुए हैं।ताज़ा घटनाक्रम में स्थानीय पुलिस चौकी लडभडोल करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित लडभडोल पंचायत के पूर्व प्रधान सुधीर शर्मा के घर में चोरों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की।जिसमें वे पूरी तरह नाकाम रहे।परिजनों को घटना का पता इस वक्त चला जब सुधीर शर्मा की धर्मपत्नी वीरवार सुबह पूजा के बाद सूर्य को जल चढाने के लिए पिछले दरवाजे के बाहर आये थे तो दरवाजे के साथ एक लंबा सा सरिया पडा हुआ था साथ ही दरवाजे की और सीलिंग की एक सीट भी टूट पाई हैं।इसकी सूचना उन्होंने परिजनों को दी जिस पर सुधीर शर्मा द्वारा घटना की सूचना पुलिस चौकी लड़भड़ोल दी गई।पुलिस चौकी के कर्मचारियों द्वारा घटनास्थल का जायजा लिया गया।पूर्व प्रधान सुधीर शर्मा ने इस घटना की  गहनता से छानबीन करने की पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है।बता दें कि बीते 2 दिन पहले मंगलवार की रात को चोरों द्वारा स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़ने की कोशिश की गई वही उसी रात चोरों ने क्षेत्र के ममाण गांव में नाग मंदिर में भी दान पत्र को तोड़कर हजारों रुपए की राशि चुराई गई थी।लगातार हो रही चोरी की घटना से क्षेत्र के लोग सहमे हुए नजर आ रहे हैं।लडभडोल व्यापार के प्रधान सुरेंद्र सोनी ने कहा कि क्षेत्र में हो रही चोरियों की घटना चिंता का विषय हैं।उन्होंने एसपी मण्डी से भी लडभडोल बाजार में गश्त बढ़ाने की अपील की है।इस बारे में डीएसपी सरकाघाट तिलक शांडिल्य ने बताया कि चोरी की घटनाओं में इजाफा ना हो जिसको लेकर बाजार में गश्त बढ़ाई जाएगी।उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।



 

Comments