BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

पचास मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप गाड़ी चार व्यक्ति घायल , दो गम्भीर घायल टाण्डा रेफर लडभड़ोल , उपतहसील मकरीडी के तहत पडने वाली ग्राम पंचायत त्रैम्बली के गांव डुघ में पिकअप गाड़ी के खाई में गिरने से चार लोगों के घायल होने का मामला सामने आया


 पचास मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप गाड़ी  चार व्यक्ति घायल , दो गम्भीर घायल टाण्डा रेफर लडभड़ोल  ,
उपतहसील मकरीडी के तहत पडने वाली ग्राम पंचायत त्रैम्बली के गांव डुघ में पिकअप गाड़ी के खाई में गिरने से चार लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी नंबर एचप 29बी 8076 सुबह लगभग 10:00 बजे के आसपास  डुघ से मकरीड़ी की ओर जा रही थी , तो उसी दौरान डुघ के पास पिकअप गाड़ी का चालक चढ़ाई चढ़ रहा था तो  गाड़ी  वापस पीछे हटने के साथ नीचे लगभग पचास मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। जिसके कारण चार लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। वहीं बस्सी पुलिस चौकी प्रभारी नरेन्द ठाकुर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घटना के कारणों का जायजा लिया गया । घायलों को उपचार के लिए जोगिंदरनगर भेज दिया गया । जिसमें दो व्यक्तियों की नाजुक को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले की पुष्टि की डीएसपी पधर लोकेन्द्र नेगी ने की हैं।

 

Comments