BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लडभडोल क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को लेकर स्थानीय लडभडोल प्रशासन हरकरत में आ गया हैं।औ


 लडभडोल क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को लेकर स्थानीय लडभडोल प्रशासन हरकरत में आ गया हैं।और अवैध कब्जों को हटाना शुरू कर दिया गया हैं।प्रशासिनक अधिकारियों के अनुसार बुधवार को क्षेत्र के गॉंवो भरडोण के समीप सडक किनारे सरकारी भूमि पर पिछले काफी दिनों से एक चादर पोश खोका चलाया जा रहा था।जिसमें संचालक बिस्कुट टोफी नमकीन आदि भेजने का कार्य चल रहा था।खोखे को हटाने को गए क्षेत्रीय कानूनगो अजय किशोर ने बताया कि सरकारी भूमि पर चलाए जा रहे खोखे को स्थानीय पुलिस प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से हटा दिया गया हैं।इस बारे में लडभडोल तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने बताया कि भरडोण में सडक के किनारे सरकारी भूमि पर चलाए जा रहे खोखे को प्रशासन द्वारा हट दिया गया हैं।

 

Comments