BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

तहसील लडभड़ोल के अंतर्गत गांव बीरु और समोड़ की जामा मस्जिदो में ईद उल फितर का त्योहार मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया


 तहसील लडभड़ोल के अंतर्गत गांव बीरु और समोड़ की जामा मस्जिदो में ईद उल फितर का त्योहार मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया।बता दे कि दो साल बाद कोरोना काल के चलते मुस्लिम सुमदाय के लोगो ने मस्जिद में जाकर नमाज अदा की।वहीं आपको बता दें कि एक महीना रोजा रखने के बाद सोमवार शाम को लोगों को शव्वाल का चांद दिखाई दिया था,जिसके बाद ईद मनाई जा रही है।लडभडोल की बीरु और समोड जामा मस्जिदों में लोग ने नमाज अदा की साथ ही एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी।इस मौके पर लोग सेवइयां बांटकर और खाकर खुशियां मना रहे हैं।जामा मस्जिद बीरु के मौलवी मोहम्मद जमील ने बताया कि तीस दिन रोजा रखने के बाद ईद का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।उन्होंने बताया कि 2 साल लगातार कोरोना काल की वजह से लोग अपने घरों में ही नमाज अदा कर रहे थे।उन्होंने बताया कि जैसे ही स्थिति सामान्य हुई तो जिसके बाद लोगों ने मंगलवार को मस्जिदों में आकर नमाज अदा की।


 

Comments