BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

एक महीने तक बैजनाथ-चौबीन सड़क पर यह रहेगा ट्रैफिक रूट, स्कूल बसों के लिए घिरथोली रोड ओपन


 एक महीने तक बैजनाथ-चौबीन सड़क पर यह रहेगा ट्रैफिक रूट, स्कूल बसों के लिए घिरथोली रोड ओपन

-जोगिंदर नगर के लिए रेलगाड़ी सेवा भी बंद, शनिवार से शुरू होगा बैजनाथ में रेल ओवरब्रिज का काम

शनिवार से रेलवे ओवरब्रिज का काम शुरू हो जाएगा। बैजनाथ-चौबीन-लडभड़ोल सड़क पर बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज के काम के कारण इस सड़क पर चलने वाले ट्रैफिक के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है।  चौबीन चौक से महाकाल की तरफ जाने वाले छोटे वाहन स्कूटर, मोटरसाइकिल व कार इसी मार्ग से जा सकेंगे। बैजनाथ से महाकाल की तरफ जाने वाले बड़े वाहन बैजनाथ से वाया सुन्नपुर होकर, महाकाल की तरफ से आने वाले बड़े वाहन कुसंल- सुन्नपुर होते हुए बैजनाथ  तथा सभी स्कूली बसें वाया घिरथोली रोड से चलेंगी। एक माह तक पपरोला से जोगिंदर नगर के बीच रेलगाड़ी की सेवा भी बंद रहेगी 


महत्वपूर्ण सूचना! आप यह खबर क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज़ चैनल लडभडोल न्यूज़ पर देख रहे हैं।

Comments