BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

राजकीय माध्यमिक पाठशाला दलेड में मल्टी टास्क वर्कर का एक पद भरा जाना है।


 राजकीय माध्यमिक पाठशाला दलेड में मल्टी टास्क वर्कर का एक पद भरा जाना है। जानकारी देते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभडोल के स्कूल प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि राजकीय माध्यमिक पाठशाला दलेड में एक पद मल्टी टास्क वर्कर का भरा जाएगा। उन्होंने सभी इच्छुक अभ्यार्थियों से आग्रह किया हैं कि 7 मई शनिवार तक लडभडोल स्कूल कार्यालय में निर्धारित अवधि तक आवश्यक प्रमाण पत्रों सहित जमा कर सकते हैं।

Comments