BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

जरूरी सूचना विद्युत बिलों का भुगतान लोक मित्र केंद्र या राशन डिपो में भी जमा करवा सकते हैं।


 विद्युत बिलों का भुगतान लोक मित्र केंद्र या राशन डिपो में भी जमा करवा सकते हैं।विद्युत उपमंडल लडभड़ोल के सहायक अभियंता ई सुभाष ठाकुर ने सोमवार को कहा कि विद्युत उप मंडल के अधीन आने वाले क्षेत्र में विद्युत विभाग ने कलेक्शन सेंटर खोला था जिसको अब विभाग ने बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि उपमंडल के अधीन आने वाले भगेहड सिमस ढणडोल ऊटपुर सांडा खुडडी सरहूण खददर रक्तल में बिजली बिलों के भुगतान के काउंटर को बंद कर दिया गया है।उन्होंने संबंधित क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वह अपना बिजली का बिल का भुगतान लडभड़ोल कार्यालय में कर सकते हैं उन्होंने कहा कि इसके अलावा उपभोक्ता बिलों का भुगतान ऑनलाइन लोक मित्र केंद्र या राशन डिपो में भी कर सकते हैं।

 

Comments