BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

तहसील लडभड़ोल क्षेत्र के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेता कश्मीर सिंह राजपूत का बीती रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया।


तहसील लडभड़ोल क्षेत्र  के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेता कश्मीर सिंह राजपूत का बीती रात हृदय गति रुकने से  निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर

जोगिंदर नगर विधायक प्रकाश राणा

भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पंकज जमवाल पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह सुधीर शर्मा ध्रुव देव कल्याण सिंह कैप्टन कश्मीर सिंह विनोद शर्मा आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी में हमेशा राजपूत जी की कमी खलती रहेगी वह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे।

Comments