BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

लडभडोल(मंडी)!रविवार को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड चौंतड़ा-।। के वर्ष 2022-2025 के लिए त्रैवार्षिक चुनाव खण्ड प्रधान धर्मपुर-1 सुरेश कुमार व खंड खंड प्रधान धर्मपुर-2 नेक राम जी की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।




 लडभडोल(मंडी)!रविवार को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड चौंतड़ा-।। के वर्ष 2022-2025 के लिए त्रैवार्षिक चुनाव खण्ड प्रधान धर्मपुर-1 सुरेश कुमार व खंड खंड प्रधान धर्मपुर-2 नेक राम जी की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इस दौरान करतार सिंह ममानिया को सातवीं बार खंड प्रधान व सुरेश बरवाल को चौथी बार महासचिव पद पर चुना गया। साथ ही सीमा शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान, अनिल सिन्हा को कोषाध्यक्ष, सतीश कुमार को महालेखाकार, जसपाल सिंह को सहसचिव व अमर सिंह को मुख्य सलाहकार चुना गया। तथा महिला विंग से कांता देवी को प्रधान तथा जयवंती राणा को महासचिव नियुक्त किया गया।


 





Comments