BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी चौंतड़ा 2 राजेश भारद्वाज ने लडभडोल में शुक्रवार को कहा

                  वीडियो ध्यान से सुने


 खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी चौंतड़ा 2 राजेश भारद्वाज ने लडभडोल में शुक्रवार को कहा कि पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर चयन समिति अध्यक्ष एवं उप मंडल अधिकारी जोगिन्दरनगर डॉ मेजर विशाल शर्मा द्वारा शिक्षा खंड चोंतडा-2 के अंतर्गत बिभिन्न प्राथमिक एवं एक माध्यमिक पाठशाला में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर पद के लिए जिन-जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हुआ है उन्हें सूचित किया जाता है कि आवेदकों के दस्ताबेजों का सत्यापन मूल दस्ताबेजों के साथ 28 मई शनिवार को समय सुबह 9.30 से उप मंडल अधिकारी  जोगिन्दर नगर के कार्यालय में किया जायेगा।उन्होंने शिक्षा खंड चौंतड़ा-1 से उक्त पद के सभी अभ्यर्थी  28 मई को मूल दस्ताबेजों सहित उप मंडल अधिकारी  जोगिन्दर नगर के कार्यालय में दस्ताबेजों का सत्यापन करवाएं।

 

Comments