BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

आईटीआई जोगिन्दर नगर में 13 मई को होगा कैंपस साक्षात्कार


 जोगिन्दर नगर, 12 मई-आईटीआई जोगिन्दर नगर स्थित डोहग में 13 मई को न्यू ईरा मशीन प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना आईटीआई पास युवाओं के कैंपस साक्षात्कार का आयोजन कर रही है। इस साक्षात्कार में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, टर्नर, मशीनिस्ट, ड्राफ्टमैन, सीएनसी ऑपरेटर व कारपेंटर में आईटीआई पास युवा भाग ले सकते हैं।
जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य आईटीआई जोगिन्दर नगर तनुज शर्मा ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी द्वारा 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दसवीं, 12वीं, आईटीआई पास के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड के मूल व फोटोकापी के साथ-साथ नवीनतम फोटोग्राफ लेकर आएं। उन्होने बताया कि साक्षात्कार प्रात: 9 बजे से आईटीआई जोगिन्दर नगर स्थित डोहग परिसर में लिया जाएगा।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये मोबाइल नम्बर 80910-02380 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Comments