BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

प्रकाश राणा की धर्मपत्नी रीमा राणा वा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य ने माता चतुर्भुज मंदिर में माता के चरणों में शीश नवाया


 विश्व विख्यात श्री देवी माता चतुर्भुजा मंदिर बसाहीधार में नवरात्रों के अष्टमी दिन शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी की सदस्य एवं जोगिंदर नगर विधायक प्रकाश राणा की धर्मपत्नी रीमा राणा ने माता चतुर्भुज मंदिर में माता के चरणों में शीश नवाया।इसी दौरान श्री देवी चतुर्भुजा मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर उनको अपनी ओर से माता की चुनरी भी भेंट की गई।इसके उपरांत मंदिर कमेटी द्वारा करवाए जा रहे हैं हवन यज्ञ में भी उन्होंने भाग लिया।रीमा राणा ने मंदिर कमेटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है।उन्होंने कहा कि श्री देवी माता चतुर्भुजा मंदिर प्रदेश में ही नहीं विश्व में भी इस मंदिर की अपनी एक पहचान है उन्होंने कहा कि देश विदेशों से यहां श्रद्धालु भारी संख्या में माता के दर्शन करने आते हैं।

 


Comments