BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के दौरे से संबंधित तैयारियों का लिया जायजा

 


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  अध्यक्ष  कुलदीप सिंह राठौड़  के आगामी 27 अप्रैल को जोगिंदरनगर दौरे को सफल बनाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगिंदरनगर द्वारा 23 अप्रैल  को स्थानीय सनातन धर्म मंदिर जोगिंदरनगर में एक बैठक का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस जोगिंदरनगर अध्यक्ष डॉक्टर राकेश धरवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदेशाध्यक्ष के दौरे से संबंधित तैयारियों का जायजा इस बैठक में लिया गया और साथ ही सभी कमेटी सदस्यों से दौरे को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। सभी की सहमति से यह कार्यक्रम नगर परिषद जोगिंदरनगर के वार्ड नंबर 7 नजदीक वैदिक पब्लिक स्कूल में करने का फैसला लिया गया। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। ब्लॉक कांग्रेस जोगिंदरनगर अध्यक्ष डॉ राकेश धरवाल ने इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए कहा की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आप सबसे प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपेक्षा करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम में अनुशासनहीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस जोगिंदर गर कमेटी की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है और इसमें किसी को भी अपने निजी एजेंडा के तहत काम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया की अगर कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी अनुशासनहीनता का प्रदर्शन करता है या किसी भी प्रकार का अपना निजी एजेंडा से इस कार्यक्रम में खलल डालता है तो उसके खिलाफ अनुशासनहीनता के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सभी से विनम्र निवेदन है कि इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र पाल, जीवन ठाकुर, राकेश चौहान, अंजना ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, प्रथम लखन पाल, राजेंद्र ठाकुर, बलदेव चौहान, रणवीर, दिनेश ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, कालिदास ठाकुर, राजमल, विशाल, कुमार थापा, सुदर्शन चौहान, नरेश ठाकुर, भारत ममानिया इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Comments