BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

फ्लाइंग ऑफिसर कार्तिक ठाकुर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

 





आज फ्लाइंग ऑफिसर कार्तिक ठाकुर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन यूथ क्लब लाहला  द्वारा किया गया
जिसमें लांगणा  वार्ड- 36 से जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की
उन्होंने बताया कि फ्लाइंग ऑफिसर  कार्तिक ठाकुर जो बहुत कम उम्र में शहीद हुए हैं
आज उनके नाम पर युवक मंडल द्वारा इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है
बताते चलें कि इस वॉलीबाल  प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11000 और टॉफी तथा उपविजेता टीम को 7100 और टॉफी ईनाम के तौर पर दिए जाएंगे
उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को आगे बढ़ने के लिए मदद करती हैं इस मौके पर महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष कल्पना,मंडल संयोजक राहुल,महिला मंडल लाहला, युवक मंडल लाहला के सदस्य ,तथा अन्य गांववासी उपस्थित रहे






Comments