BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

ऊपरी धार पंचायत के गांव पतरैण से एक विवाहिता का लापता होने का मामला सामने आया हैं।प्राप्त जानकारी अनुसार विवाहिता जुमला देवी पत्नी शेर सिंह 39 वर्षीय जोकि रविवार से लापता बताई गई हैं।

 

ऊपरी धार पंचायत के गांव पतरैण से एक विवाहिता का लापता होने का मामला सामने आया हैं।प्राप्त जानकारी अनुसार विवाहिता जुमला देवी पत्नी शेर सिंह 39 वर्षीय जोकि रविवार से लापता बताई गई हैं।पुलिस को दी गुमशुदगी की रिपोर्ट में पति शेर सिंह ने बुधवार को बताया कि गांव वासियों के अनुसार उनकी पत्नी घर से बैग लेकर कहीं चली गई।जिसके बाद उसके पति ने उसको काफी जगह तलाश किया।जिस दौरान उन्होंने अपने सगे संबंधियों से भी संपर्क किया पर उसका कहीं भी पता नहीं चला।पति शेर सिंह ने स्थानीय प्रशासन से अपनी पत्नी को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है।वही जिस पर शेर सिंह ने पुलिस चौकी लडभड़ोल में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।मामलें की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर लोकिंद्र नेगी ने बताया कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Comments