BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

जरूरी सूचना कृपया ध्यान दें11के0वी0 फीडर भड़ोल(अधीन अनुभाग बनान्दर) व 11के0वी0 फीडर भगेड की एच0टी0 लाइनों की आवश्यक मुरम्मत एवम पेड़ों की छंटाई के कारण दिनाँक 08-04-2022 को सुबह 09:30 बजे से सांय 05:00 बजे तक निम्नलिखित गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी


  लडभड़ोल :- 11के0वी0 फीडर भड़ोल(अधीन अनुभाग बनान्दर) व 11के0वी0 फीडर भगेड की एच0टी0 लाइनों की आवश्यक मुरम्मत एवम पेड़ों की छंटाई के कारण दिनाँक 08-04-2022 को सुबह 09:30 बजे से सांय 05:00 बजे तक निम्नलिखित गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी,जिनमें गाँव ढंढोल, खेला, घँघेड़, घंघोल, ममान, बनान्दर,रथेर, सिउन, पिहड़बेढलु, सौं-रोपडू,भ्राडपट्ट,भरदोन्न, बसोना, बराली, सोरांडा, रिहडू, अमेड, रेन्स,मिहारु, फनेहड़,कदरण, भलारा, त्रैमली,पपलोतु, चन्चेहर, पट्टा, त्रिण्ड, पट्रैंन, गंगोटी, निहार, नमेलरी, सिल्ह, कफ़लोंन,दुघधार, नई मार्किट लडभड़ोल, लुहारजोल,धडोंन,कतकल,चैलछत्रा, बागोड़ा,मोर्टन, राड़ा, भटेड,बगला, स्नेहड, दलेड,पसड, नागन, बल्ह,क्वार, सिल्ह,भगेड,लंगेशर, गहरु,खजूर,कलेहडू, नंगी वान में उपरोक्त दिनाँक व समय के दौरान विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। विद्युत उपमण्डल लडभड़ोल के सहायक अभियन्ता ई0 राम लाल नाईक ने इस अवधि के दौरान  आम जनता से सहयोग की अपील की है। धन्यवाद।


            (हस्ता--)

        (ई0 रामलाल नाईक)
          सहायक अभियंता,
           विद्युत उपमण्डल
           लडभड़ोल।

Comments