BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

सिमस गांव की एक महिला के साथ मोबाइल फोन पर गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकियां देने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।


 गाली - गलौज करने पर मामला दर्ज जोगिंद्रनगर मोबाइल फोन पर गाली - गलौज करने तथा जान से मारने की धमकियां देने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है । जानकारी के अनुसार भड़ोल की सिमस गांव की महिला ने पुलिस बयान में कहा है कि उसका पति हमीरपुर में एएलएम के पद पर कार्य करता है । उनके फोन पर किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भद्दी गालियां व जान से मारने की धमकिया देने से तंग आ कर पति ने मोबाइल की सिम बदल ली लेकिन उसके बाद यही गाली गलौज उसके अपने मोबाइल फोन पर शुरू हो गया । पुलिस ने मामला दर्ज • करते हुए छानबीन शुरू कर दी है ।

 

Comments