BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत खददर में वार्ड न 2 में 50 हजार लीटर निर्माणाधीन पानी का टैंक बनने पर महिला मण्डल खद्दर ने जताया जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर सहित जोगिंद्रनगर विधायक प्रकाश राणा का आभार।


 लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत खददर में वार्ड न 2 में 50 हजार लीटर निर्माणाधीन पानी का टैंक बनने पर महिला मण्डल खद्दर ने जताया जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर सहित जोगिंद्रनगर विधायक प्रकाश राणा का आभार।महिला मण्डल खद्दर की प्रधान कांता देवी ने कहा कि खददर पंचायत के वार्ड न 2 में जल शक्ति विभाग द्वारा 50 हजार लीटर निर्माणाधीन पानी का टैंक जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और जोगिंदनगर विधायक प्रकाश राणा के अथक प्रयासों से बना है।उन्होंने कहा कि जोगिंदर नगर क्षेत्र में जल शक्ति मंत्री और विधायक नियंत्रण विकास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि लडभडोल में जल शक्ति मंत्री के होते अब पानी की समस्या बिल्कुल भी नहीं रही है।महिला मंडल की सचिव सोनी देवी सहित सदस्यों में विमला देवी ने
टैंक के लैंनटर पडने पर कामगारों को हलवा और चाये भी दी।

 

Comments