BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लांगणा पंचायत के नेरी में विधायक प्रकाश राणा की टीम ने चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

 


लांगणा पंचायत के नेरी में विधायक प्रकाश राणा की टीम के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाएंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील भी करेंगे सभी कार्यकर्ताओं ने सहमति जताते हुए चुनाव प्रचार प्रसार के लिए कमर कसने का निर्णय लिया इस बैठक में अंकुश शर्मा राजेश सकलानी पवन सकलानी ठाकुर सिंह वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे



Comments