BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लडभड़ोल न्यूज खबर का असर, लडभड़ोल से दिल्ली तक बहाल हुई एचआरटीसी की बस

                            संकेतिक फोटो

लडभड़ोल से दिल्ली तक बहाल हुई एचआरटीसी की बस,  बता दें पिछले कई दशकों से लडभड़ोल से दिल्ली के लिए हर रोज रात्रि 7:45 बजे नियमित रूप से चलती थी लेकिन पिछले कई महीनों से इस बस को दिल्ली की बजाय चंडीगढ़ तक ही भेजा जा रहा था इस इस रात्रि बस सेवा में लडभड़ोल क्षेत्र के सैकड़ों लोग चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए सफर करते थे, लेकिन पिछले कई महीनों से यह बस चंडीगढ़ तक ही जाने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिस पर क्षेत्र के लोगों की मांग पर कार्यवाही करते हुए निगम द्वारा मंगलवार से इस बस को दिल्ली तक बहाल कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बस को दिल्ली तक बहाल करने पर आभार जताया है। उधर इस संदर्भ में हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रबंधक नितेश शर्मा ने कहा कि करोना कॉल के चलते लडभड़ोल दिल्ली रात्रि बस सेवा को चंडीगढ़ तक ही किया गया था लेकिन मंगलवार से इस बस को सुचारू रूप से दिल्ली तक बहाल कर दिया गया है उन्होंने कहा कि अब इस बस सेवा का लाभ दिल्ली तक उठा सकेंगे और लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

Comments