BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

भारत गैस के ऑफर का लाभ उठाने के लिए केवल 11 दिन शेष।

 



लडभड़ोल, 20 अक्टूबर: भारत गैस लाया है खास ऑफर जिसमे उपभोक्ता सिलिंडर पर 1% से 100% तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।
इस दीवाली सीजन भारत गैस अपने सभी उपभोक्ताओं के लिए लाया है "कैश से आज़ादी" और "दो का दम, अनलॉक करे हम" ऑफर, जिसमे आप अपना सिलिंडर भरवाने पर या नया सिलिंडर (डीबीसी) लेने पर पा सकते है 1% से 100% तक कि छूट पाने का मौका।
"दो का दम, अनलॉक करें हम" ऑफर में अपने कनेक्शन में दूसरा नया सिलिंडर (डीबीसी) लेने पर ऑनलाइन या कैश किसी भी माध्यम से भुगतान करने पर भी पाए स्क्रैच कार्ड और 100% तक का डिस्काउंट।
वहीँ "कैश से आज़ादी" ऑफर में उपभोक्ता को सिलिंडर भरवाते समय ऑनलाइन पेमेंट से भुगतान करने पर स्क्रैच कार्ड मिलेगा जिसमें वह पा सकते है 1% से 100% तक का डिस्काउंट।


महामाया गैस एजेंसी लडभड़ोल के सभी उपभोक्ता यह स्क्रैच कार्ड सिलिंडर भरवाते समय डिलीवरी व्हीकल या गैस एजेंसी से प्राप्त कर सकते हैं।
जल्दी करें, ऑफर की वैधता केवल 31 अक्टूबर तक है।
उपभोक्ता अधिक जानकारी के लिए 9418100733, 8219928733, 01908278333 पर संपर्क करे।

सकते हैं।

 

Comments