BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

महत्वपूर्ण सूचना! लडभङोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंजालग में पंजालग कनाहरग फगला सड़क 12 और 13 अक्टूबर को टारिंग कार्य के चलते रहेगा आंशिक रूप से बाधित!

संकेतिक फोटो
 

 

लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंजालग में पंजालग कनारहग फगला सडक की टारिंग के कार्य के चलते 12 अक्टूबर मंगलवार से 13 अक्टूबर बुधवार तक यातायात आंशिक रूप से बन्द रहेगा,
 लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने सोमवार को कहा कि 2 दिन तक पंजालग कनारहग फगला सड़क की टायरिंग का कार्य शुरू किया हैं उन्होंनेे कहा कि टायरिंग का कार्य आरम्भ होने के चलते 2 दिनों तक वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से बन्द रहेगी,उन्होंने ये भी कहा कि दिन में जब काम शुरू होगा इसी समय यातायात को रोका जाएगा रात के समय यातायात सुचारू रूप से चलता रहेगा।

 

Comments