BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

ठाणागढ के समीप सडक पर पत्थर गिरने से यातायात रहा बाधित लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को किया बहाल

 

ठाणागढ के समीप सडक पर पत्थर गिरने से यातायात रहा बाधित लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को किया बहाल

क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से कुछ मार्ग अवरुद्ध हुए हैं जिसके चलते जोगिंदर नगर सरकाघाट राज्य मार्ग में ठाणागढ के समीप सड़क पर पत्थर गिरने के कारण करीब एक घंटा मार्ग अवरुद्ध रहा।बता दें कि करीब 2:00 बजे के आसपास यह मार्ग अवरुद्ध रहा।वही टौणीदेवी के नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल भी इस मार्ग में जा रहे तो इसी दौरान उनकी गाड़ी में भी पत्थर गिरने से वह बाल-बाल बचे और वह काफी देर फंसे रहे।वहीं इसके अलावा पिछले कल भी ठाणागढ में भारी भरकम पत्थर गिरने से मार्ग लगभग 3 घंटे अवरुद्ध रहा था वहीं इसके साथ ही तुलाह में भी ल्हासा से गिरने से मार्ग कुछ घंटे अवरुद्ध रहा।इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लोगों द्वारा सूचित किया गया जिसके बाद विभाग द्वारा मौके पर जेसीबी मशीन को भेजा गया जिसके बाद मार्गों को बहाल कर दिया गया है।इस बारे में लोक निर्माण विभाग नेरी सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता किशोरी लाल चौहान ने कहा कि मोके पर जेसीबी मशीन को भेज कर मार्ग को खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य मार्ग भी बंद होने के चलते मशीन देरी से पहुंची उन्होंने कहा कि अब सभी मार्गों को पूरी तरह बहाल कर दिया गया हैं।



 

Comments