BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभङोल के सिमस के मनीष राय ने गया हिंदी रैप "बेफिक्रा"!

                     यूट्यूब वीडियो जरूर देखें।   


 लडभड़ोल क्षेत्र में रैप युग की शुरुआत करने वाले रैपर मनीष राय उर्फ (antisoul) ने अपना एक हिंदी रैप बेफिकरा गाना लांच कर दिया है।सोशल मीडिया पर इन दिनों इसी रैपर का जलवा छाया हुआ है।19 वर्षीय मनीष राय उर्फ़ antisoul का यह रैप सॉन्ग सोशल मीडिया पर खूब धमाल भी मचा रहा है।लोगों ने इन रैपर की क्रियेटिविटी की तारीफ की है।इन्होंने प्रोफेशनल रैपर स्टाइल में इस रैप सॉन्ग को तैयार किया है।गाने का टाइटल बेफिकरा है। और यह गाना एक रैप सॉन्ग है।खास बात ये है कि इस गाने को मनीष राय उर्फ (antisoul) ने खुद ही लिखा है और खुद ही आवाज़ दी है।बता दें कि मनीष राय (anti soul) मूल रुप से लडभड़ोल क्षेत्र के सिमस गांव से संबध रखते है।सोशल मिडिया पर यह आते ही यह गाना लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गया है।उन्होंने कहा कि वह रैप के नक्शेकदम पर चलकर नाम कमाना चाहते है।बता दें की लगभग 2 महीने पहले भी मनीष राय ने एक रैप सांग तैयार किया था।वहीं उन्होंने बताया कि ज्यादातर इस गाने की शूटिंग नई दिल्ली में की गई है।

 

Comments