BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लड़ भड़ोल (7 अगस्त, 2021) राजकीय महाविद्यालय लड़ भड़ोल, जिला मंडी में 'डेवलपिंग योर आइडेंटिटी' थीम के अंतर्गत एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।


 लड़ भड़ोल (7 अगस्त, 2021) राजकीय महाविद्यालय लड़ भड़ोल, जिला मंडी में 'डेवलपिंग योर आइडेंटिटी' थीम के अंतर्गत एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस वर्कशॉप का आयोजन महाविद्यालय की 'आंतरिक गुणवत्ता प्रमाणन प्रकोष्ठ की देखरेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अमित कौड़ा ने कार्यकारी प्राचार्य श्री संजीव कुमार सहित उपस्थित प्रतिभागी सदस्यों के स्वागत के साथ किया. इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने जिन विषयों पर अपनी अपनी प्रस्तुतियाँ दीं वे निम्नलिखित हैं। - अंकगणित मोडुलो का उपयोग करके अंतरराष्ट्रीय मानक पुस्तक संख्या (आई.एस.बी.एन.) की वैधता की जांच, जीवन मूल्यांकन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) और इसके निहितार्थ, वर्तमान परिदृश्य में कौटिल्य के कार्यों की प्रासंगिकता, कॉलेज के छात्रों में आदर्श छात्र के आधारभूत गुण लाने की कोशिश, प्रभावी कॉलेज शिक्षक, ज्ञान प्रबंधन, नारी: कल आज और कल, दैनिक जीवन के कुछ महत्वपूर्ण पहलू और व्यक्तित्व विकास। इस मौके पर श्री संजीव, डॉ. अमित कौड़ा, श्री यश पाल, डॉ. चंचल शर्मा, श्री तिलक शर्मा, सुश्री हेम लता, श्रीमती संगीता, श्री पंकज कुमार, डॉ. प्रीति और श्रीमती संचिता ने अपने अपने विषय प्रस्तुत किये। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य श्री संजीव कुमार ने कहा कि अध्यापन के क्षेत्र में नए आयाम विकसित करने के लिए तथा विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास के लिए इस तरह के आयोजन आवश्यक हैं।



 

Comments