BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

पिछले करीब एक साल से खराब पड़े हैण्डपम्प को ठीक करवाने के लिए ग्रामीणों ने जताया आई० पी० एच. के एसडीओ प्रदीप, राठौर का आभार |



तहसील लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत अटपुर के वार्ड नं० 4 के गाँव ऊटपुर की दलित बस्ती में पिछले एक साल से जो हेडपंप खराब पड़ा हुआ था लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन लोगों द्वारा विभाग को अवगत करवाने पर विभाग द्वारा हैंडपंप को ठीक करवा दिया गया । जिस पर ग्रामीणों ने। किशोरी लाल राजमहल यशपाल शमशेर सिंह प्रेम सिंह आदि ने  स्थानीय आई पी० एच० विभाग के एसडीओ प्रदीप राठौर  का आभार जताते हुए ठीक  धन्यावाद किया। उन्होंने उम्मीद जताई की

भविष्य में भी विभाग द्वारा उनकी समस्या का उचित हल निकाला जाएगा।

Comments