BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभङोल क्षेत्र के महिला मंडल अमेहड़ के हुए चुनाव संपन्न, कंचन कुमारी बनी प्रधान!


रविवार को तहसील लडभड़ोल की ग्राम पंचायत पिहड़ बेहड़लु के अंतर्गत महिला मंडल अमेहड़ के चुनाव संपन्न हुए
जिसमे सर्वसम्मति से कंचन कुमारी को प्रधान, बीना देवी को उपप्रधान, राधा देवी को सचिव, बीना देवी को सहसचिव व स्वाति को कोषाध्यक्ष चुना गया नवनिर्वाचित प्रधान कंचन कुमारी ने बताया कि काफी समय के बाद महिला मंडल कार्यकारिणी के चुनाव हुए हैं।
उन्होंने प्रत्येक सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह सभी को साथ लेकर कार्य करेंगी
गांव की महिलाओं का सशक्तिकरण नई कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य रहेगा। कंचन कुमारी ने कहा कि महिला मंडल अमेहड़ को अग्रणी महिला मंडलो में शामिल करने के पूरे प्रयास किये जाएंगे।


 

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :-  82196-29393 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments