BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लडभड़ोल: 31 जुलाई:-शनिवार को ग्राम पंचायत लडभड़ोल के पंचायत भवन में पंचायत की ग्राम सभा की बैठक पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड मेंबर, सेक्रेटरी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।


 लडभड़ोल: 31 जुलाई:-शनिवार को ग्राम पंचायत लडभड़ोल के पंचायत भवन में पंचायत की ग्राम सभा की बैठक पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड मेंबर, सेक्रेटरी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। जिसमे लडभड़ोल पंचायत के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।  करीब 4 घण्टे तक चली इस बैठक में एक साल पांच काम योजना, ग्राम पंचायतों के लिए मॉडल नागरिक चार्टर, 15वां वित्तयोग सेल्फ पारित किया गया। इसके उपरांत पात्र व्यक्तियों का आईआरडीपी, पीडिएस, बुढापा पैंशन, परिवार विभाजन किया गया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत भी लोगों की पात्रता दर्ज की गई। बैठक के दौरान सचिव पूर्ण चंद ठाकुर ने लोगों को अन्य लाभकारी स्कीमों के बारे में भी जानकारी दी। सचिव पूर्ण चंद ने बताया कि पंचायत भवन में एक लाइब्रेरी का निर्माण भी किया जाएगा। इस निर्णय की सबने बहुत सराहना की।  
इस दौरान पंचायत सचिव पूर्ण चंद ठाकुर, लडभड़ोल पंचायत प्रधान मीनाक्षी देवी, उपप्रधान रणजीत चौहान, बीडीसी अध्यक्ष रमा देवी, वार्ड मेंबर गीता देवी, अंजू देवी, सुमनलता, आशा देवी, शेर सिंह, धर्मचंद, एनिमेटर रीना शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Comments