BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खालिस्तान समर्थकों ने दी धमकी, 15 अगस्त को नहीं फहराने देंगे तिरंगा


 खालिस्तान समर्थकों ने रिकॉर्ड की गई कॉल से धमकी दी है कि वे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 15 अगस्त को तिरंगा नहीं फहराने देंगे। प्रदेश के कुछ पत्रकारों के मोबाइल पर यह ऑडियो भेजा गया है। रिकॉर्ड की गई कॉल में कहा गया है कि हिमाचल पंजाब का हिस्सा था। पंजाब में जनमत संग्रह करवाया जाएगा और हिमाचल को फिर से पंजाब में शामिल किया जाएगा। खालिस्तान समर्थकों ने अपील की है कि किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतरें और सीएम जयराम को 15 अगस्त को तिरंगा न फहराने दें।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खालिस्तान समर्थकों की ओर से रिकॉर्ड की गई कॉल प्रदेश के कुछ पत्रकारों को मोबाइल पर भेजी गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस प्रदेश की सुरक्षा और देश विरोधी ताकतों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। इस संबंध में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है।

Comments