BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लांगणा में 137 लोगों की हुई सैंपलिंग, दो लोग निकले कोरोना संक्रमित!


 137 लोगों की हुई सैंपलिंग दो की रिपोर्ट पॉजिटिव
लांगणा , 6 जून ( राजमल )  स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लांगणा पंचायत के नेरी स्कूल में कोरोना  सैंपलिंग का शिविर लगाया गया  था | जिसमें लगभग 6 गांवों के 137 लोगों के सेंम्पल लिये गए | जिसमें rt-pcr के तहत 46 लोगों के सैम्पल लिए गए | जिनकी रिपोर्ट नेरचौक मेडिकल कॉलेज को जांच के लिए भेज दी है तथा r a t के तहत 91 लोगों के टेस्ट सैंपल लिए गए जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | पंचायत प्रधान चंद्रमणि राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि लोग अपनी जांच करवाने के लिए आगे आ रहे हैं तथा कोविड नियमों का भी सही तरीके से पालन कर रहे हैं |

 

Comments