BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

अधिवक्ता जीवन ठाकुर ने अपनी संस्था के माध्यम से हर पंचायत ऑक्सीमीटर देने का किया ऐलान




जीवन ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी से हमने अपनों को व्यवस्था व जागरूकता की कमी की वजह से खोया है बहुत सारी मोतें टेस्टिंग के ना होने, घर पर ऑक्सीजन चेक करने की व्यवस्था का ना होने आदि से हुई है मैंने पाया कि गांव में सुविधा व ज्ञान की कमी के कारण ऑक्सीजन लेवल इतना गिर जाता है कि लोग हॉस्पिटल पहुंचते ही , रास्ते में या घर में ही दम तोड़ के हम और आप लोगों से हमेशा के लिए विदा हो गए। यह सब देखते हुए व मानवता का धर्म निभाते हुए आज जीवन ठाकुर अपनी  संस्था एक पहल माउंटेन सेवा समिति के माध्यम से हर पंचायत में ऑक्सीमीटर उपलब्ध करा रहा है यह ऑक्सीमीटर पंचायत में प्रधान, उपप्रधान ,महिला मंडल या किसी अन्य जिम्मेवार व्यक्ति के पास रहेगा । जिसका टेलीफोन नंबर सभी पंचायत वासियों को ज्ञात हो ताकि जरूरतमंद लोगों के घर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बिना किसी भेदभाव के यह सुविधा करोना पीड़ित परिवार तक पहुंच सके। ज्ञात रहे इन ऑक्सीमीटरो के अलावा  जीवन ठाकुर   पहले से भी इस करोनाकाल मे 20 ऑक्सीमीटर,  कुछ ऑक्सीजन कसेट्रेटरो को जोगिंदर नगर  व लडभड़ोल  में लोगों को समर्पित कर चुके हैं

Comments