BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लडभङोल की ऊटपुर पंचायत में होम आइसोलेटेड कोरोना संक्रमित व्यक्ति पर कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर मुकदमा हुआ पंजीकृत!


 प्राप्त विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार मुकदमा नंबर 83/ 2001  दिनांक 25/05 /2021 अधीन धारा 188, 269 भारतीय दंड संहिता थाना जोगिंदर नगर में अजय राणा पुत्र राजकुमार गांव ऊटपुर तहसील लड-भड़ोल जिला मंडी की शिकायत पर पंजीकृत हुआ । शिकायत पत्र में लिखा है कि स्थानीय व्यक्ति निवासी गांव ऊटपुर तहसील लड-भड़ोल जो कोविड-19 पॉजिटिव है तथा होम आइसोलेशन में रखा गया है और आइसोलेशन होने के बावजूद गांव की समिति जो उसी के द्वारा बुलाई गई थी एवं आरोप है कि गांव के एक्स कर्नल/ कमांडेंट ज्योति राणा के समिति में आने के बाद इसे धमकी देने लगे। कोविड-19 की अवहेलना की सूचना पंचायत प्रधान को भी थी। संक्रमित व्यक्ति तथा उपरोक्त ने कोविड-19 की गाइडलाइन व नियमों की उल्लंघन की जिससे अन्य व्यक्ति की जान खतरे में पड़ सकते है । इस पर उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।             

 

 (2) मुक्दमा नं 84/21 दिनांक 25/5/2021 अधीन धारा 341,323,504,506,353,188,269,147,148 भा.दं.सं .थाना जोगिंदर नगर में संजय कुमार पुत्र स्वर्गीय बस वक्शी राम गांव भ्रां डा.ऊटपूर तह.लड भड़ोल जिला मण्डी हि.प्र.के व्यान पर  पंजीकृत हुआ जिसने बताया कि यह ग्राम पंचायत उटपुर का प्रधान जो की दिनांक 25/5 /2021 को राजेश कुमार निवासी ऊटपुर ने फोन पर सूचित किया कि इसके घर के साथ कुल 8 लोग जो एक ही परिवार के हैं जेसीबी लगाकर बिना मास्क के कोविड-19 के नियमों की उलंधन करके इकट्ठा काम कर रहे हैं जैसा कि इसे प्रशासन द्वारा कोविड-19 की अनुपालना करवाने के दिशा निर्देश मिले हुए हैं जिस पर यह व उपप्रधान दिनेश कुमार व वार्ड मेंबर विजय कुमार मौका पर गए तो इन्होंने मौका पर कोविड-19 नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों को जैसे ही समझाना शुरू किया तथा सरकार के आदेश अनुसार 4 से ज्यादा आदमी इकट्ठा नहीं हो सकते तथा साथ ही कोरोना पॉजिटिव का घर है बिना मास्क के संक्रमण फैल सकता है तो सूत्रों के अनुसार आरोपी कहने लगे कि हम सरकार के आदेशों को नहीं मानते हैं जिस बारे इसने तहसीलदार साहब व स्थानीय पुलिस को फोन द्वारा सूचित किया गया। उसके बाद यह लोग काफी गुस्सा हो गए और इसे गालियां देने लगे। इन लोगों को गुस्से में देख कर यह मौका से जाने लगा तो अभिषेक पुत्र राज कुमार, जितेंद्र कुमार पुत्र पूर्णचंद आए और इसका रास्ता रोक लिया और लात मुक्कों से मारपीट करना शुरू कर दी तथा तभी वहां पर काम कर रहे सुरेंद्र पुत्र पूर्णचंद राजकुमार पुत्र पूर्णचंद अक्षय पुत्र राजेश कुमार ,निशा पत्नी जितेंद्र ,अनीता पत्नी राजकुमार, मीना देवी पुत्र सुरेंद्र कुमार सभी निवासी गांव ऊटपुर ने पत्थर उठाकर इसे मारे जो इसे छाती टांगों में जा लगे तथा धमकी दी कि आज तूझे जान से  खत्म कर देंगे।उनकी मारपीट से इसे छाती, टांगों, व दिगर शरीर में चोटें आई हैं।जिस पर उपरोक्त मुक्दमा थाना में पंजीकृत हुआ और यह स्टेटमेंट एफ आई आर में दर्ज है।

 

(3)मुक्दमा नं 85/2021 दिनांक 25/5/2021 अधीन धारा 341,323 भा.दं.सं थाना जोगिंदर नगर में श्रीमती अनीता देवी पत्नी राजकुमार गांव व डाकघर ऊटपुर तहसील लडभड़ोल जिला मंडी ने पुलिस चौकी लड-भड़ोल में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई की दिनांक 25.05. 2021 इसने अपनी जमीन में प्लॉट बनाने के लिए जेसीबी की मशीन मंगवाई थी परंतु इसके चाचा ससुर रूप सिंह ने जेसीबी को मौका पर आने न दिया तो यह अपने परिवार के चार पांच सदस्यों अपने पति राजकुमार देवर सुरेंदर, जितेंद्र के साथ प्लाट पर हाथ से ही पत्थर उठाने लगे उतने में समय करीब 10:00 बजे दिन उटपूर पंचायत का प्रधान संजय चौहान मौके पर आए व जो जेसीबी इन्होंने काम के लिए मंगवाई थी, को वापस भिजवा दिया। यह लोग मास्क लगाकर काम कर रहे थे यह कहने लगा कि मैं तुम सभी को अंदर करवा दूंगा व इसके साथ बहस बाजी करने लगा जब यह वहां से जाने लगी तो प्रधान संजय ने  इसका रास्ता रोक कर थप्पड़ मारा व धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसकी मारपीट से व जमीन पर गिरने से इसे दिगर शरीर में चोटें आई है। यह स्टेटमेंट भी पुलिस में करवाई गई एफ आई आर में दर्ज है।

 क्रॉस मुकदमा दर्ज हुआ है।  मामले की पुष्टि एसपी पध्धर लोकेंद्र नेगी पुलिस ने की है।

LADBHAROLNEWS में इन तथ्यों को वैसे ही पेश किया गया है जैसे हमें सूचना मिली है और हमारा किसी पर भी व्यक्तिगत दोषारोपण नहीं है इसलिए इसे एक खबर की तरह ही पढ़ा जाए। बाकी जनता से हमारा निवेदन है कि कोविड-19 नियमों का अनुपालन सख्ती से करें और अपनों के साथ-साथ दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित बनाए रखें। धन्यवाद!


Comments

Post a Comment