BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

तहसील कार्यालय लडभङोल में तहसीलदार प्रवीण कुमार नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल की विदाई और नवनियुक्त तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने संभाला कार्यभार!


शुक्रवार तहसील लडभडोल कार्यालय से ट्रांसफर तहसीलदार प्रवीण कुमार नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल साथ ही नवनियुक्त तहसीलदार मेघना गोस्वामी के लिए स्थानीय प्रशासनिक कर्मचारियों द्वारा चायपान का आयोजन किया गया कर्मचारियों द्वारा जहां
ट्रांसफर तहसीलदार और नायब तहसीलदार को विदाई दी गई वहीं नवनियुक्त तहसीलदार के आगमन पर कर्मचारियों ने सामूहिक तौर पर चाय पान का कार्यक्रम रखा जिसमें तीनों अधिकारियों सहित स्थानीय सभी प्रशासनिक कर्मचारियों ने भाग लिया इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कोरोना नियमों का भी पूर्ण रुप से पालन किया गया।तहसील कार्यालय में नवनियुक्त तहसीलदार मेघना गोस्वामी द्वारा कार्यभार संभालने पर स्थानीय कर्मचारियों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गई,स्थानीय तहसीलदार नायब तहसीलदार और नवनियुक्त तहसीलदार तीनों अधिकारियों को स्थानीय पटवारी एवं कानूनगो संघ द्वारा उपहार भेंट करके सम्मानित भी किया गया।




STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



 

Comments