BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

जोगिंदर नगर मंडी नगर निगम में जीत दर्ज करवाने के बाद मंडल अध्यक्ष पंकज जमवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत!


 जोगेंद्रनगर.मण्डी नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जोगेंद्रनगर मंडल भाजपा अध्यक्ष पंकज जमवाल का जोगेंद्रनगर मे पहुंचने पर भाजपा कार्यक्र्ताओं ने हार पहना कर व पटाखे फ ोड कर स्वागत किया। गांधी वाटिका में कार्यक्र्ताओं सम्बोधित करते हुये पंकज जमवाल ने कहा कि यह जीत जय राम सरकार की नीतियों की जीत है। जमवाल ने कहा कि वह इकलौते मंडल अध्यक्ष थे जिन्हें बार्ड नम्बर 9 की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी उस बार्ड से भाजपा प्रत्याशी सुमन ठाकुर प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों से जितने वाली प्रत्याशी है वह गत 15 दिनों से चुनावी जिम्मेवारी में व्यस्त रहे लेकिन इस दौरान मण्डी के लोगों ने जो प्यार उन्हें दिया वह सदैव उनके आभारी रहेगें। छोटी काशी की इस जीत को हम अपने  प्यारे स्व नेता रामस्वरूप को समर्पित करते हैं। मण्डी में 15 में से 11 सीटों पर हम विजय रहे कुछ सीटें हम थोडे मतों से हारे है  मण्डी में हमारी इससे पहले 2 से 3 सीटें आती थी आज हमने मण्डी में कांग्रेस का सूपडा साफ  किया है।  प्रदेश में भी हमारा अच्छा प्रर्दशन रहा पालमपुर तथा सोलन में भी रहा। आज कुछ लोग बडी बातें कर रहे है। पालमपुर व सोलन में विधायक कांग्रेस के थे फि र भी भाजपा का प्रर्दशन अच्छा रहा है धर्मशाला में तीन आजाद पाषर्द भाजपा के सम्पर्क है वहां भी हम अपना मेयर बनायेगें। उन्होनें भाजपा कार्यक्र्ताओंं का आभार जताया तथा कहा कि यह जीत आप सब की है। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष लेख राज शर्मा,महासचिव अजय सकलानी,कौषाध्यक्ष व प्रवक्ता राजीव सूद,महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मेघना ठाकुर,भाजयुमो अध्यक्ष गगन ठाकुर सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



 

Comments